विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, नातिन के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Thu, 16 Jul 2026 04:22 PM (IST)

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 83 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद बेचू की पीट-पीटकर ...और पढ़ें

घटना के बाद विलाप करते स्वजन। फोटो: जागरण

घटना के बाद विलाप करते स्वजन। फोटो: जागरण

संवाद सहयोगी, परिहार (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Murder Case: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के रामपुर महुआइन गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान 83 वर्षीय बुजुर्ग की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई।

घटना बुधवार देर शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद स्वजन को सौंप दिया। मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक की पहचान रामपुर महुआइन गांव निवासी मोहम्मद बेचू (83) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी मोहम्मद कुर्बान को गिरफ्तार किया है। आरोपित मृतक की नातिन का पति बताया गया है।

बेटी की शिकायत पर प्राथमिकी

मामले में मृतक की पुत्री साजिया खातून के आवेदन पर परिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में मोहम्मद कुर्बान को नामजद आरोपित बनाया गया है।

पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट

पुलिस के अनुसार, बकरीद के दिन आरोपित की मां ने अपनी पुत्रवधू मुस्कान खातून को घर से निकाल दिया था। इसके बाद मुस्कान अपने मायके में मां और नाना के साथ रह रही थी।

बुधवार शाम मोहम्मद कुर्बान अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के लिए पहुंची मुस्कान की भाभी राबिया खातून के साथ भी मारपीट की गई।

विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला

परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान विरोध करने पर आरोपित ने अपने ननिया ससुर मोहम्मद बेचू के साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद बुजुर्ग मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में छापेमारी कर आरोपित मोहम्मद कुर्बान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।