विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के बथनाहा में आंधी-पानी का कहर, घर पर बरगद गिरने से 7 माह के बच्चे की मौत

By Abhay Kumar Chaudhary Edited By: Ajit kumar
Published: Wed, 06 May 2026 05:20 PM (IST)

Storm Tragedy Bihar:सीतामढ़ी के बथनाहा में तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल बरगद का पेड़ घर पर गिर ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

संवाद सहयोगी, बथनाहा(सीतामढ़ी)। Sitamarhi News: जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में बुधवार की अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज हवा के कारण घर के पास खड़ा एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक गिरकर मकान पर आ गिरा।

मलबे में दबा मासूम

पेड़ गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर सात माह के मासूम कुणाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी छोटू पासवान का पुत्र था।

दंपती भी घायल

घटना के समय छोटू पासवान अपनी पत्नी गुड़िया देवी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। हादसे में पति-पत्नी को भी आंशिक चोटें आई हैं। तेज आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। हालांकि तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।