बाजपट्टी से रेखा गुप्ता को रालोसपा ने बनाया प्रत्याशी, पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने दिया सिबल
बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा पार्टी ने एक बार फिर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। रविवार देररात पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें पार्टी का सिबल दिया।
सीतामढ़ी । बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा पार्टी ने एक बार फिर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। रविवार देररात पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें पार्टी का सिबल दिया। रेखा गुप्ता रालोसपा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह रालोसपा की प्रत्याशी थीं और दूसरे स्थान पर रहीं। बतातें चले कि रालोसपा ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट के साथ गठबंधन में है। जिसमें एआईएमआईएम व बसपा शामिल है। टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता विजेंद्र गुप्ता, भाग्यनारायण यादव, पशुपति सिंह कुशवाहा, धीरज गुप्ता, श्याम बिहारी राय, सम्राट संतोष, सत्यनारायण यादव, तमन्ना, दुलारे, तनवीर आलम, राजन कुमार, आदित्य कुमार, सुधीर रजक समेत कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दी हैं। मनोज कुमार हुए सीतामढ़ी विस से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी
सीतामढ़ी, संस: जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रंजन प्रसाद यादव ने मनोज कुमार को सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वे शहर के राजोपट्टी निवासी हैं। पहली बार यह पार्टी चुनावी मैदान में उतर रही है।