विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nepal Plane Crash: बहन के नवजात बच्चे को देखने जा रहे बिहार के संजय की भी मौत, शव की तलाश जारी; घर में कोहराम

By Mukesh KumarEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 15 Jan 2023 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2023 11:11 AM (IST)

Nepal Plane Crash News नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में सीतामढ़ी के बैरगनिया शहर के संजय जयसवाल की ...और पढ़ें

नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में बैरगनिया के छात्र की मौत
नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में बैरगनिया के छात्र की मौत

सीतामढ़ी, संवाद सूत्र। Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे में सीतामढ़ी के बैरगनिया शहर के एक युवक की भी मौत हो गई। बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर छह अशोगी गांव निवासी राम इकबाल चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र संजय जायसवाल काठमांडू में हार्डवेयर व्यवसायी अपने चाचा राजू चौधरी के यहां रहते थे। वह विमान से अपनी बहन-बहनोई के घर पोखरा जा रहा थे। अभी उसका शव बरामद नहीं हो सका है।

संजय के पिता ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना उनके भाई राजू व पोखरा में रहने वाले दामाद विकास जायसवाल से मिली है। उन लोगों ने बताया कि विमान काठमांडू से 10 बजकर 32 मिनट पर उड़ान भरकर 10 बजकर 55 मिनट पर लैंड करने वाला था। लैंडिंग से कुछ ही मिनट पहले पोखरा के पास सेती नदी की खाई में विमान क्रैश होकर गिर गया।

नेपाल में बहन बनी थी मां 

संजय दो भाइयों में बड़े थे। शादी नहीं हुई थी। भाई आदित्य जायसवाल के अनुसार संजय चाचा के हार्डवेयर व्यवसाय में हाथ बंटाते थे। रविवार को वह बहन नीतू जायसवाल व बहनोई विकास जायसवाल के यहां पोखरा के जीरो माइल आ रहा थे। नीतू को हाल ही बच्चा हुआ है। उसने काठमांडू से फ्लाइट पकड़ी। वहां से आधा घंटे का सफर पोखरा हवाई अड्डे का है।

अब तक 68 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

नेपाल के पोखरा में रविवार सुबह 72 सीटों वाले यात्री विमान के दुर्घटनागस्त हो गया था। इस हादसे के बाद 68 लोगों के शव बरामद हुए हैं। सेना के प्रवक्ता का कहना था कि नेपाल में 30 सालों से अधिक समय के बाद इतना भीषण हादसा हुआ है। बचाव दल मौके पर है और भी शव मिलने की उम्मीद है। हादसे का शिकार हुए विमान में 53 नेपाली नागरिक, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

भारत में नेपाल के राजदूत ने जताया दुख

वहीं, हादसे के बाद भारत में नेपाल के राजदूत ने विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पोखरा में कुछ भारतीयों सहित 72 लोगों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरा दुख हुआ है। हम मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारे विचार और प्रार्थना इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।