Move to Jagran APP

पति से नाता टूटा, गांव के लड़के से बढ़ी नजदीकी, फिर आई मौत की खबर

सीतामढ़ी। सुरसंड इलाके में मंगलवार सुबह बरामद युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी म

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 12:31 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 12:31 AM (IST)
पति से नाता टूटा, गांव के लड़के से बढ़ी नजदीकी, फिर आई मौत की खबर

सीतामढ़ी। सुरसंड इलाके में मंगलवार सुबह बरामद युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी मां भगवती देवी ने उसकी पहचान की है और पूरी कहानी बयां की है। मृतका बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनतारा गांव निवासी छेवल राय की पुत्री नीका कुमारी थी। उसकी उम्र 23 साल थी। नीका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नानपुर थाना क्षेत्र के सतेर गांव निवासी आनंदी राय के पुत्र संतोष कुमार से चार वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल में महज चार-पांच दिन रहकर विदागरी करा वह मायके चली आई थी। तब से ससुराल में ही रह रही थी। वह सास-ससुर और अपने माता-पिता को दूसरी शादी करा देने को बराबर कहती रहती थी। पिता उसके लिए लड़का भी तलाश रहे थे। डेढ़ माह पूर्व ही दामाद संतोष कुमार से उसका नाता टूटा था। दान-दहेज में मिला सामान भी ससुरालियों ने वापस कर दिए। इस बीच नीका 8 मई की देररात एक बजे घर से एक पॉलीथिन में कुछ कपड़े लेकर घर से निकल गई। उसकी मां ने कहा कि गांव के सटे बसौल गांव निवासी अब्दुल आलम से मोबाइल पर बात किया करती थी। उसने संदेह जताया है कि वह उसको बहला-फुसलाकर ले गया हो और मौत के घाट उतार दिया हो। थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने कहा कि मृतका की इस शिकायत के बाद आरोपी लड़के पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। उधर, शव की शिनाख्त होने से पुलिस ने भी रहात की सांस ली है। वहीं चर्चाओं का बाजार भी थम गया है। बताते चलें कि मंगलवार सुबह सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंदही गांव के निकट छरकी बांध के नीचे एक खेत में इस युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। उसके मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। आंख के नीचे काले रंग का निशान पाया गया। वह काले रंग के सलवार सूट पहनी हुई थी। शरीर पर दुपट्टा भी था। शव से कुछ दूरी पर एक प्लास्टिक के थैला से उड़ेला हुआ एक सेट लहंगा, प्लास्टिक का माला, मोबाइल चार्जर, सिदूर, लिपिस्टिक, चूड़ियां व सैंडल बिखरे पड़े थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.