विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में अररिया के युवक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी पर हत्या का गंभीर आरोप

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:00 PM (IST)

सीतामढ़ी के पुपरी में एक किराए के मकान में अररिया के 26 वर्षीय युवक चंदन कुमार का शव फंदे से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, पुपरी (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Youth Death Case: जिले के पुपरी शहर स्थित शिवहरे मोहल्ले (वार्ड 17) में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां किराए के मकान में रह रहे 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

अररिया का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान अररिया जिले के शिवनगर मोहल्ला निवासी रामू दास के पुत्र चंदन कुमार (26) के रूप में हुई है। चंदन पिछले दो वर्षों से अपनी पत्नी ज्योति कुमारी के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

नशे की लत और विवाद की बात

मृतक की पत्नी ज्योति, जो एक निजी पैथोलॉजी लैब में काम करती है, ने बताया कि चंदन नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना के समय वह काम पर थी और सह-किराएदार की सूचना मिलने पर कमरे पर पहुंची।

हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मृतक की बहन आरती कुमारी और परिजनों ने इसे हत्या का मामला करार दिया है। बहन का आरोप है कि चंदन की पत्नी और उसके भाई ने मिलकर उसकी हत्या की है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया।

FSL टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुनीता कुमारी और थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में उठाया आत्मघाती कदम, सीतामढ़ी में 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान