बज्जिकांचल विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अमरेंद्र
बज्जिकांचल विकास पार्टी केंद्रीय महासचिव सुनीता सोनी ने कहतरवा निवासी अमरेंद्र कुमार अधिवक्ता को पार्टी का शिवहर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:00 AM (IST)
शिवहर । बज्जिकांचल विकास पार्टी केंद्रीय महासचिव सुनीता सोनी ने कहतरवा निवासी अमरेंद्र कुमार अधिवक्ता को पार्टी का शिवहर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं आशा जताई है कि जिले में संगठन का विस्तार होगा वहीं पार्टी को मजबूत दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। इधर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि बज्जिकांचल के विकास पार्टी के उदेश्यों को धरातल पर लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें