Move to Jagran APP

जलवायु परिवर्तन से कृषि भी हो रहा प्रभावित : श्रवण

सीतामढ़ी। डुमरा के मुरादपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन में शुक्रवार को कृषि जागरूकता महाअभियान रबी वर्ष 2019-2020 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 12:38 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन से कृषि भी हो रहा प्रभावित : श्रवण
जलवायु परिवर्तन से कृषि भी हो रहा प्रभावित : श्रवण

सीतामढ़ी। डुमरा के मुरादपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन में शुक्रवार को कृषि जागरूकता महाअभियान रबी वर्ष 2019-2020 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना की भी शुरूआत की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने किसानों से कृषि में उन्नत तकनीक अपनाने और कम लागत में अधिक पैदावार बढ़ाने की तरफ ध्यान देने को कहा। उन्होंने रसायनिक खाद से परहेज करते हुए जैविक खाद के उपयोग की बात कही। कहा कि रासायनिक खाद से खेतों एवं जीव-जंतु के साथ ही मनुष्यों को नुकसान होता है। जलवायु परिवर्तन से कृषि समेत अन्य सभी क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। बिहार में वन क्षेत्र मात्र 15 फीसद ही है, यह बहुत कम है। इसे 33 प्रतिशत तक पहुंचाने की जरूरत है। इस कमी को दूर करने को लेकर बिहार सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली योजना शुरू की गई है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का रूख लगातार बदल रहा है। इसके चलते विभिन्न प्रकार की आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा प्रभाव कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। इस सबकी रक्षा के लिए हमें वन क्षेत्र के साथ ही अपने आसपास की भूमि पर पौधारोपण करने की जरूरत है। हमें जल संचयन का भी ध्यान देना होगा। जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने रबी को ले चलाए जानेवाली विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। मौके पर संयुक्त निदेशक (शस्य) तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर सुरेंद्र नाथ, डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, डीडीसी प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच अवधेश राम, आत्मा के परियोजना निदेशक देवेंद्र सिंह, सहायक कृषि पदाधिकारी एनके दास, कृषि वैज्ञानिक राम ईश्वर, आलोक कुमार, संतोष कुमार, मनोरंजन कुमार, राम कुमार सिंह, संजय प्रियरंजन, पंकज कुमार व संजय यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.