35 दिव्यांगों को मिले प्रमाण पत्र, खिले चेहरे
डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने बुधवार को जिले के 35 दिव्यांगों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया।
सीतामढ़ी। डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने बुधवार को जिले के 35 दिव्यांगों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति दिखाई। कहा कि दिव्यांगों को पेंशन व सहाय्य उपकरण का लाभ मिलेगा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद दिव्यांगों के चेहरे खिल गए। बताते चलें कि हाल के दिनों में रेड क्रास द्वारा जिले के 96 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया है। वर्तमान ने 40 लोगों ने आवेदन दिया था। उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया था। इस दौरान 35 लोगों को प्रमाण पत्र के लिए अनुशंसा की गई थी। इसके आलोक में सरोज देवी, संगीला कुमारी, तिरपीत पासवान, शमशेर अंसारी, शंभुनाथ झा, रैमुन खातून व भरत बैठा को यह प्रमाण पत्र दिए गए।