शहरी निकाय से दो पार्षद निर्वाचित
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को मुख्यालय डुमरा स्थित नेहरू भवन में जिला योजना समिति शहरी निकायों के सदस्यों का निर्वाचन हुआ।
सीतामढ़ी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को मुख्यालय डुमरा स्थित नेहरू भवन में जिला योजना समिति शहरी निकायों के सदस्यों का निर्वाचन हुआ। शहरी निकाय के रिक्त दो सदस्य पदों के लिए पांच पार्षदों ने अलग अलग नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के निर्धारित समय के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें कुल 78 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
संजय और करूणा विजयी घोषित
मतदान के बाद हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। पुरुष सदस्य पदों के लिए प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा को सर्वाधिक 40 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी ¨प्रस कुमार को 22 एवं आफताब अंजुम बिहारी को 13 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संजय कुमार शर्मा विजयी घोषित किए गए। महिला सदस्य पद के लिए प्रत्याशी करूणा सिन्हा को सर्वाधिक 61 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी इंदू देवी को मात्र 17 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार करूणा सिन्हा विजयी घोषित की गई। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम प्रकाश, अपर समाहर्ता ब्रजकिशोर सदानंद, डीएसओ रविकांत सिन्हा, कुमारिल सत्यनंदन, डीपीआरओ आलोक कुमार, रोहित कुमार के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे।