विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौका

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM (IST)

सीतामढ़ी के पुपरी आईटीआई में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन ने कैंपस प्लेसमेंट के जरिए 18 युवाओं को दिल्ली में नौकरी का ऑफर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पुपरी आईटीआई में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन ने 18 युवाओं को नौकरी दी।

  2. चयनित युवाओं को दिल्ली में दो महीने की मुफ्त ट्रेनिंग मिलेगी।

  3. प्रशिक्षण के बाद 19,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। आईटीआई पास कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब तकनीकी कौशल के दम पर दिल्ली में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।

सीतामढ़ी के पुपरी आईटीआई में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन ने 18 युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया है। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को दो महीने की मुफ्त ट्रेनिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें हर महीने 19,400 रुपये तक वेतन मिल सकेगा।

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुपरी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इसमें एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के दिल्ली रीजन में काम करने के लिए 87 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 18 युवाओं का चयन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव का नेतृत्व प्रशिक्षण एवं शिक्षुता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर ने किया। इसमें मेधा लर्निंग फाउंडेशन ने सहयोग किया। चयन प्रक्रिया में दो वर्षीय आईटीआई पाठ्यक्रम पूरा कर चुके युवाओं ने भाग लिया।

दो महीने का मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से दो महीने का विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उनके रहने और भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा और एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के दिल्ली रीजन में काम करने का अवसर मिलेगा।

19,400 रुपये तक मिलेगा वेतन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित युवाओं को प्रतिमाह 19,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। संस्थान के प्राचार्य और विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आईटीआई पास युवाओं को कंपनियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को तकनीकी कौशल के आधार पर रोजगार पाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में फर्जी दाखिल-खारिज का खेल, निलंबित सीओ-आरओ से पूछताछ में खुलेंगे कई और राज