समाहरणालय से सटे उच्च प्रवाही नलकूप का जल स्तर गिरा
शेखपुरा। जलस्तर इस कदर नीचे खिसकता जा रहा है कि फिर से शहर के कई क्षेत्रों में पेजयल की स्थिति विकट
शेखपुरा। जलस्तर इस कदर नीचे खिसकता जा रहा है कि फिर से शहर के कई क्षेत्रों में पेजयल की स्थिति विकट हो सकती है। इसका ज्वलंत उदाहरण समाहरणालय से सटे उच्च प्रवाही नलकूप का बताया जा रहा है। इस बावत नगर परिषद के प्रधान सहायक विक्की आनन्द शर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में इस नलकूप का पाईप सहित जला हुआ मोटर बदलकर पेयजल आपूर्ति बहाल किया गया। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद इस उच्च प्रवाही नलकूप का जल स्तर तीव्र गति से नीचे खिसकता जा रहा है। हालांकि इसके समाधान के लिए फिर से मोटर को और डीप करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन नीचे क्रॉस बताने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बन सकती है। नगर परिषद लोगों से पेयजल संचय करने तथा अनायास पानी को बर्बाद नही करने की अपील की है। बताया गया कि दूसरा उच्च प्रवाही नलकूप गाड़े बिना पेयजल की स्थाई समाधान नहीं हो सकता है। हालांकि भूमिगत पाईप लाईनों को एक दूसरे से कनेक्ट कर इसके समाधान करने के प्रति भी नगर परषिद प्रक्रिया शुरू कर दी है।