आठ पंचायतों में मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
शेखपुरा। बिहार पंचायत चुनाव के तहत आज जिला में पहले चरण का मतदान है। इसमें सदर प्रखंड की 8 पंचायतों मेहूस गवय औधे पैन कारे लोदीपुर कोसुंभा तथा कोसरा में मतदान होगा। इन पंचायतों में 98 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
शेखपुरा। बिहार पंचायत चुनाव के तहत आज जिला में पहले चरण का मतदान है। इसमें सदर प्रखंड की 8 पंचायतों मेहूस, गवय, औधे, पैन, कारे, लोदीपुर, कोसुंभा तथा कोसरा में मतदान होगा। इन पंचायतों में 98 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। भयमुक्त मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस को तैनात करने के अलावे सुपर जोन, सेक्टर तथा पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इस चुनाव में 217 पदों के लिए 516 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। 217 पदों में से 61 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। फर्जी मतदान रोकने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बायोमीट्रिक सिस्टम लगाया गया है। चुनाव में तैनात हुए पीठासीन पदाधिकारी तथा मजिस्ट्रेट तक को आनलाइन तकनीक से जोड़ा गया है। ये लोग मतदान की रिपोर्टिंग अपने स्मार्ट फोन से आनलाइन करेंगे। मतदान से एक दिन पहले डीएम तथा एसपी ने मजिस्ट्रेटों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इन्हें भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के साथ गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निबटने का आदेश दिया गया। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। 61 का निर्विरोध निर्वाचन
आज होने वाले मतदान से पहले ही 61 पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो चुका है। जिला पंचायती राज शाखा से मिली जानकारी में बताया गया जिन 61 प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध हुआ है, उसमें 54 पंच तथा 7 वार्ड सदस्य हैं। पंच के पदों पर 15 पुरुष और 39 महिला प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसी तरह वार्ड सदस्य के रूप में 4 महिला और 3 पुरुष निर्विरोध चुने गये हैं। आज होने वाले मतदान में जिला परिषद की एक सीट के लिए 8, मुखिया के 8 पद के लिए 42, पंचायत समिति के 10 पद के लिए 51, सरपंच के 8 पद के लिए 26, वार्ड सदस्य के 88 पद के लिए 304 तथा पंच के 41 पद के लिए 85 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।