विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार कर भी हीरो बन गए सम्राट

By Edited By:
Published: Mon, 09 Nov 2015 03:44 PM (IST)

शेखपुरा। शेखपुरा विधान सभा में तीसरे स्थान पर रहे जन अधिकार पार्टी के विजय सम्राट चुनाव ह

News Article Hero Image

शेखपुरा। शेखपुरा विधान सभा में तीसरे स्थान पर रहे जन अधिकार पार्टी के विजय सम्राट चुनाव हारकर भी हीरो साबित हुए। उनका यह हीरो वाला चेहरा उन्हें मिले वोट से बनाने में सफलता मिली। विजय सम्राट को अठारह हजार से अधिक वोटमिले। यह अपने-आप में ही एक इतिहास है। सम्राट पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरे थेतथा पहली ही चांस में अठारह हजार वोट हासिल करना अपने में बड़ी बात है। वो भी एनडीएतथा महागठबंधन की आमने-सामने की लड़ाई में। दो बड़े राजनीतिक धुर्वों के बीच की आमने-सामने की लड़ाई में विजय सम्राट ने अठारह हजार वोट हासिल करके इलाके की राजनीति में अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता को पेश कर दिया है। सम्राट की इस उपलब्धि ने जिले के राजनीतिक विश्लेषकों को भी ¨चतन करने पर मजबूर कर दिया है। अब विश्लेषक कहने लगे हैं कि इस लड़ाई में अगर सम्राट को एनडीए का टिकट मिल जाता तोशेखपुरा का चुनाव परिणाम दूसरा रहता।