Move to Jagran APP

शेखपुरा में वाहन संचालक कोरोना नियम का नहीं कर रहे पालन

शेखपुरा। शेखपुरा जिले में कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माने की प्रक्रिया किए जाने का दावा किया जाता है। इस दावे की पड़ताल जब दैनिक जागरण द्वारा किया गया तो वाहन संचालक कहीं भी कोविड-19 नियम का पालन करते नहीं दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 11:55 PM (IST)
शेखपुरा में वाहन संचालक कोरोना नियम का नहीं कर रहे पालन
शेखपुरा में वाहन संचालक कोरोना नियम का नहीं कर रहे पालन

शेखपुरा। शेखपुरा जिले में कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माने की प्रक्रिया किए जाने का दावा किया जाता है। इस दावे की पड़ताल जब दैनिक जागरण द्वारा किया गया तो वाहन संचालक कहीं भी कोविड-19 नियम का पालन करते नहीं दिखाई दिए। छोटे से बड़े वाहनों के संचालक यात्रियों से खचाखच भरे वाहन आराम से लेकर जा रहे हैं। हालांकि, कोविड-19 नियम का हवाला देकर यात्रियों से अधिक भाड़े की वसूली भी हो रही है। बस संचालक भी इसमें पीछे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी का जायजा आपके अपने लोकप्रिय अखबार दैनिक जागरण द्वारा लिया गया।

loksabha election banner

---

समय: दिन के 11 बजे

स्थान: शेखपुरा नगर परिषद का बस स्टैंड

छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है। कहीं रोक-टोक किसी के द्वारा नहीं हो रही थी। बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाए गए थे। छोटे-बड़े सभी वाहनों में यात्री खचाखच भरे हुए थे। ज्यादातर यात्री और वाहन चालक भी मास्क नहीं लगा कर रखा था। कोविड-19 नियम के अनुपालन की कोई बात दिखाई नहीं दे रही थी। सैनिटाइजर की बात तो किसी को पता भी नहीं है। कई चालकों से पूछे जाने पर सैनिटाइजर का उपयोग कभी नहीं किए जाने की बात कही।

---

समय: दिन के 11:30 बजे।

स्थान: शेखपुरा नगर का गिरीहिडा चौक

गिरीहिडा चौक पर वैसे तो यात्री वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कठोर दंड देने के एलान भी किए गए थे, परंतु इसका असर वाहन संचालकों पर होता दिखाई नहीं दिया। ई-रिक्शा संचालक गिरीहिडा चौक पर खुलेआम अतिक्रमण करते दिखाई दिए। इससे जाम भी लगा रहा। ई रिक्शा में कोविड-19 नियम का अनुपालन बिल्कुल ही नहीं किया जा रहा था। यात्रियों की संख्या काफी अधिक थी। वहीं, गिरीहिडा चौक पर दुकानों में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। मास्क लगाने वाले कम ही लोग नजर आए।

---

समय: दिन के 2:00 बजे

स्थान: बरबीघा का श्री कृष्ण चौक

यात्री वाहनों में भारी भीड़ देखी गई। छोटे मैजिक गाड़ी में ऊपर नीचे सवारी लदे है। कोविड-19 नियम का पालन नहीं किया जा रहा था। सीट की क्षमता से अधिक यात्री बसों में भी भरकर पटना के लिए रवाना होते देखे गए। यहां से गांवों के लिए खुलने वाले वाहनों में सर्वाधिक यात्रियों को बैठाने का मामला दिखा।

--

समय: दिन के 2:00 बजे

स्थान: शेखोपुरसराय का महेश स्थान चौक

शेखोपुरसराय के महेश स्थान चौक पर भी भीड़ भाड़ काफी देखा गया। यात्री वाहन में भीड़ भी बहुत थी। कोविड-19 नियम का बिल्कुल पालन नहीं हो रहा था। चालक भी मास्क में नजर नहीं आ रहे थे। यहां पुलिस और प्रशासन के द्वारा कोई कड़ाई की बात भी दिखाई नहीं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.