शेखपुरा में मफलर से फांसी पर चढ़ा ले ली शिक्षक की जान, गोपालगंज में घर में घुस चार को किया लहूलुहान
शेखपुरा में रविवार की सुबह एक शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। वहीं गोपाल में एक घर में घुसकर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।
शेखपुरा, जेएनएन। बरबीघा के नगर परिषद क्षेत्र के कोइरीबीघा मोहल्ले में रविवार की सुबह संजीत कुमार नामक शिक्षक की लाश मिली। संजीत कुमार बरबीघा के जंगीपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। वे शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के पांची गांव के निवासी थे। मफलर से लगी फांसी में मिलने से गांव में सनसनी मचा दी है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।
शिक्षक की लाश मफलर से फांसी लगाई अवस्था में किराए के मकान से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बताया कि लोगों के द्वारा शिक्षक के आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने पर मफलर से लटकी हुई लाश को पुलिस ने बरामद किया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को पीटा
गोपालगंज, जेएनएन। बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को परिवार के लोगों ने इलाज के लिए बरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार माधोपुर गांव के अरविंद कुमार अपने घर के दरवाजे पर बैठकर परिवार के लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच माधोपुर गांव के ही धर्मेंद्र क्रांतिकारी सहित वार लोग उसके दरवाजे पर पहुंच गए तथा अरविंद कुमार के साथ भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अरविंद कुमार की पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट कर दस हजार छीने
अरविंद को बचाने के लिए जब उनकी चाची सुमित्रा देवी व पुष्पा देवी के अलावा दादी बच्ची देवी पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अरविंद कुमार ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट के बाद दस हजार रुपये नकदी छीन लेने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में धर्मेंद्र क्रांतिकारी के अलावा दिनेश साह सहित चार लोग आरोपित बनाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।