आज मिलेगी सीपीएमएफ की पहली कंपनी
शेखपुरा। विधान सभा चुनाव के लिए जिले को केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की पहली कंपनी आज मिलने की उ
शेखपुरा। विधान सभा चुनाव के लिए जिले को केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की पहली कंपनी आज मिलने की उम्मीद है। इसकी जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की पहली कंपनी आज रत तक जिला को उपलब्ध हो जाएगी। इस पहली कंपनी को ठहराने की व्यवस्था शेखपुरा के आरडी कालेज में की गई है। अभी से आई अर्द्ध सैनिक बल को जिला में वाहन चे¨कग तथा विधि -व्यवस्था से जुड़ी अन्य गतिविधियों में लगाया जाएगा। इस बार विधान सभा के चुनाव में जिला को 30 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल मिलने की उम्मीद है, जिसमें केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की 27 कंपनियां शामिल हैं। इन सुरक्षा बलों के रहने के लिए जिला के स्कूल-कालेजों को ¨चहित किया गया है। इन स्थानों पर बिजली, पानी तथा शौचालय की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है।