दल्लू चौक पर चेकिग के दौरान चोरी की बाइक जब्त, एक किशोर धराया
शेखपुरा। शनिवार को शहर के दल्लू चौक पर चेकिग के दौरान चोरी की अपाची बाइक जब्त की गई। इस दौरान पुलिस ने एक किशोर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किशोर शहर के ही अहियापुर का निवासी बताया गया है। जानकारी में बताया गया कि शनिवार को पुलिस दल्लू चौक पर नियमित बाइक चेकिग कर रही थी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 07:26 PM (IST)
शेखपुरा। शनिवार को शहर के दल्लू चौक पर चेकिग के दौरान चोरी की अपाची बाइक जब्त की गई। इस दौरान पुलिस ने एक किशोर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किशोर शहर के ही अहियापुर का निवासी बताया गया है। जानकारी में बताया गया कि शनिवार को पुलिस दल्लू चौक पर नियमित बाइक चेकिग कर रही थी। तभी एक अपाची बाइक पर सवार तीन किशोर वहां पहुंचे और पुलिस को सामने देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने खदेड़कर एक को पकड़ लिया। बाद में पता चला कि यह बाइक चोरी की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें