साठ रुपए प्रति किलो हुआ प्याज, भोजन का जायका बिगड़ा
शेखपुरा। जिले में प्याज की बिक्री साठ रुपए प्रति किलो होने से भोजन का जायका बिगड़ गया है। यह हाल तब है जबकि शेखपुरा जिला प्रमुख प्याज उत्पादक जिलों में शुमार है। बावजूद प्याज की कीमत की झांस लोगों को रूला रही है। ऐसा नहीं है कि इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। यह लाभ जमाखोरों को मिल रहा है।
शेखपुरा। जिले में प्याज की बिक्री साठ रुपए प्रति किलो होने से भोजन का जायका बिगड़ गया है। यह हाल तब है, जबकि शेखपुरा जिला प्रमुख प्याज उत्पादक जिलों में शुमार है। बावजूद प्याज की कीमत की झांस लोगों को रूला रही है। ऐसा नहीं है कि इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। यह लाभ जमाखोरों को मिल रहा है। किसानों को उपज का न्यूनतम मूल्य ही मिल पाता है। इसको लेकर आम शहरी शैलेंद्र सिंह व रमेश सिंह समेत अन्य ने बताया कि कुछ दिन पहले पच्चीस रुपए किलो प्याज बिक रहा था। दो-चार दिनों में ही प्याज साठ रुपए किलो बेचा जाने लगा है। मनमानी कीमत पर प्याज की बिक्री के बावजूद प्रशासन जमाखोरी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने बताया कि जमाखोरों ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करके प्याज की कीमत बढ़ा दी है। दुकानदारों ने बताया कि बाढ़ की वजह से प्याज की आवक रुक गई है, जिसकी वजह से ऊंची कीमत पर प्याज की बिक्री हो रही है।