शराब के साथ महिला समेत छह गिरफ्तार
बरबीघा। शुक्रवार की देर शाम जयरामपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव से सुनीता देवी को पुलिस ने चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सुनीता अपने घर देसी शराब पिलाने का कारोबार कर रही थी। जयरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सुनीता के घर से शराब पीते फंटूस कुमार धर्मेंद्र कुमार दुर्गा कुमार कुंदन कुमार कन्हैया कुमार एवं उदय कुमार को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
बरबीघा। शुक्रवार की देर शाम जयरामपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव से सुनीता देवी को पुलिस ने चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सुनीता अपने घर देसी शराब पिलाने का कारोबार कर रही थी। जयरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सुनीता के घर से शराब पीते फंटूस कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा कुमार, कुंदन कुमार, कन्हैया कुमार एवं उदय कुमार को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।