श्वेता का चयन राष्ट्रीय कुश्ती के लिए हुआ
शेखपुरा। प्रतिभा की धनी जिला की होनहार बेटी अमृता प्रीतम का चयन राष्ट्रीय महिला कुश्ती के लिए किया ग
शेखपुरा। प्रतिभा की धनी जिला की होनहार बेटी अमृता प्रीतम का चयन राष्ट्रीय महिला कुश्ती के लिए किया गया है। पटना में आयोजित ट्रायल में अमृता का चयन राष्ट्रीय कुश्ती के लिए गया है। पटना में आयोजित इस ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से जुटे महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसकी जानकारी देते हुए अमृता प्रीतम ने बताया कि ट्रायल में उसका मुकाबला कैमूर की महिला पहलवान के साथ कराया गया। इसी में अमृता का चयन बिहार महिला कुश्ती टीम में 55 किलो भार वर्ग में किया गया है। बताया गया कि अगले महीने राष्ट्रीय महिला कुश्ती दिल्ली में आयोजित की जा रही है 7बिहार टीम में अमृता का चयन होने के बाद अब उसकी विशेष को¨चग पटना में कराई जायेगी । इधर अमृता का चयन बिहार महिला कुश्ती टीम के लिए किये जाने पर जिला के खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामना दी है। यहां बताना जरुरी है कि बरबीघा के केवटी गांव के बेहद ही गरीब परिवार की यह होनहार बेटी कई खेलों में अपना नाम रौशन कर चुकी है। पिछले सप्ताह ही राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार सरकार ने अमृता प्रीतम को रग्बी खेल के लिए सम्मानित किया है।