Move to Jagran APP

शेखपुरा के छात्र की चंडीगढ़ में रहस्यमय मौत

राजन की मौत की खबर सुनकर समूचे हुसैनबाद गांव मे मातम छाया हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि राजन काफी खुशमिजा•ा लड़का था। वह इस तरह का कृत नहीं कर सकता है। जरूर उसके साथ कोई घटना हुई है। फिलहाल लोग परिवार के लोगों के चंडीगढ़ से लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:18 AM (IST)
शेखपुरा के छात्र की चंडीगढ़ में रहस्यमय मौत

शेखपुरा:

loksabha election banner

शेखपुरा के होनहार छात्र राजन कुमार की चंडीगढ़ में रहस्यमय मौत का समाचार मिला है। राजन शेखपुरा के बगल के हुसैनाबाद गांव का रहने वाला था। राजन वहां कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई करने गया था। राजन के पिता राजेश महतो गांव में ही दावा की दूकान चलाते हैं। राजन की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग चंडीगढ़ रवाना हो गये हैं। इस बाबत पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजन दो महीने ही पढ़ाई करने चंडीगढ़ गया था। वहां चंडीगढ़ विवि के नेकचंद हॉस्टल में रहता था। गुरुवार को वहां हॉस्टल के कमरे में राजन की लाश छत के पंखे से लटकी मिली है। इधर परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि राजन कि हत्या की गई है। राजन की इस रहस्यमयी मौत को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने वहां के दो साथियों को हिरासत मे लिया है। इसमें शेखपुरा का भी एक छात्र शामिल है। शेखपुरा के इसी छात्र के माध्यम से राजन चंडीगढ़ विवि में अपना नामांकन कराया था। जानकारी मे बताया गया कि राजन के कमरे मे चार लड़के रहते थे। इसी मंगलवार को राजन ने अपने साथियों के साथ हॉस्टल मे अपना जन्मदिन भी मनाया था। गुरुवार को राजन के कमरे के सभी साथी जब पढ़ाई करने चले गये तो राजन ने कथित रूप से कमरे में फांसी लगा ली। राजन की मौत की खबर सुनकर समूचे हुसैनबाद गांव मे मातम छाया हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि राजन काफी खुशमिजा•ा लड़का था। वह इस तरह का कृत नहीं कर सकता है। जरूर उसके साथ कोई घटना हुई है। फिलहाल लोग परिवार के लोगों के चंडीगढ़ से लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.