विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले शेखपुरा की 27 पहाड़ियों से होता था पत्‍थर खनन, अब 4 नए स्थलों की पहचान; 21 दिन में दे सकते हैं आपत्ति

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:53 AM (IST)

शेखपुरा जिले में पत्थर उत्खनन का दायरा बढ़ाने की तैयारी है, जिसके तहत खनन विभाग ने चार नए पहाड़ी भूखंडों ...और पढ़ें

शेखपुरा की चार पहाड़ी में होगा पत्‍थर खनन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

शेखपुरा की चार पहाड़ी में होगा पत्‍थर खनन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. शेखपुरा में पत्थर खनन के लिए चार नए भूखंड चिन्हित।

  2. खनन से पहले आम लोगों से 21 दिन में आपत्ति मांगी।

  3. पचना, चांदी, वाजिदपुर में नए खनन क्षेत्र प्रस्तावित।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। जिले में पत्थर उत्खनन का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए खनन विभाग ने चार नए पहाड़ी भूखंडों की पहचान की है।

इन स्थलों से पत्थर खनन शुरू करने की प्रक्रिया के तहत आसपास के निवासियों से दावा-आपत्ति मांगी गई है। स्थानीय नागरिक अगले 21 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति खनन विभाग में दर्ज करा सकते हैं।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल स्तरीय समिति ने इन चार नए पहाड़ी भूखंडों की पहचान की है।

इनमें पचना में दो, चांदी में एक और वाजिदपुर में एक भूखंड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में खनन से आम लोगों, पर्यावरण और आसपास की संपत्तियों को संभावित नुकसान की आशंका को लेकर नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। 

11 पहाड़ी भूखंडों की बंदोबस्ती पूरी

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि पिछले महीने जिले के 11 पहाड़ी भूखंडों पर पत्थर उत्खनन के लिए बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

इन भूखंडों पर अगले दो महीने के भीतर पत्थर खनन शुरू होने की उम्मीद है। इसी बीच खनन विभाग ने चार अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में उत्खनन की संभावना तलाशते हुए प्रक्रिया शुरू की है।

पहले 27 पहाड़ी भूखंडों से होता था खनन

बताया जाता है कि पहले जिले के 27 पहाड़ी भूखंडों से पत्थर का उत्खनन होता था। हालांकि, पर्यावरण संरक्षण, आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा और पहाड़ियों के पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस बार शुरुआत में केवल 11 भूखंडों से खनन की स्वीकृति दी गई थी।

अब चार नए भूखंडों की पहचान के बाद खनन का दायरा बढ़ाने की दिशा में पहल की गई है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया इस लिहाज से अहम है कि इससे स्थानीय लोगों को खनन के संभावित प्रभावों पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।