आज से शुरू हो रहे सावन मास को लेकर सजे शिव मंदिर
शेखपुरा। आज शनिवार से पावन सावन महीना शुरू हो रहा है। सावन महीने को लेकर जिला के विभिन्न शिव मंदिरो
शेखपुरा। आज शनिवार से पावन सावन महीना शुरू हो रहा है। सावन महीने को लेकर जिला के विभिन्न शिव मंदिरों को सजाया गया है। आज से ही शिव मंदिरों में एक महीने का विशेष शिव उत्सव भी शुरू हो रहा है। सावन महीने को लेकर शहर से लेकर गांव तक के शिव मंदिरों की रंगाई-पुताई एवं सजावट किया गया है। इस सावन महीने को लेकर शेखपुरा शहर के पूर्वी छोर पर अवस्थित गिरिहींड़ा पहाड़ पर स्थित कामेश्वरनाथ शिव मंदिर का खास महत्व बढ़ जाता है। मान्यता है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान महाबली भीम ने शेखपुरा के गिरिहींड़ा पहाड़ पर स्थित इस विशाल शिव¨लग की स्थापना की थी। इस मंदिर के पुजारी ने बताया कि यों तो इस शिवमंदिर में सालों भर भक्तों की भीड़ रहती है। मगर सावन महीने में इस शिवमंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है। पांच सौ फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस शिव मंदिर में लोग अपनी मन्नतें मांगने तथा उसके पूरा होना पर पूजा करने आते हैं। पुजारी बताते हैं कि पहले तो लोग सीढि़यों की चढ़ाई करके ऊपर शिव मंदिर पहुंचते थे।अब पहाड़ पर पीसीसी सड़क बन जाने के बाद श्रद्धालुओं के आने-जाने की सुविधा बढ़ गई है। शेखपुरा के इस गिरिहींड़ा शिव मंदिर के अलावा कुसेढ़ी के पंचबदन स्थान में भी सावन महीने में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इसके अलावे शहर के महादेव स्थान, माहुरी ठाकुरबाड़ी, महादेवनगर, बाईपास तिरमुहानी, पुष्करणी तालाब, आदि शिव मंदिरों में भी सवान महीने को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।