विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेखपुरा: घर से भागकर चेन्नई में रचाई समलैंगिक शादी, एक महीने बाद दोनों युवतियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:46 AM (IST)

दो युवतियों ने घर से भागकर चेन्नई में समलैंगिक विवाह किया। एक महीने बाद, उन्होंने शेखपुरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

घर से भागकर चेन्नई में रचाई समलैंगिक शादी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

घर से भागकर चेन्नई में रचाई समलैंगिक शादी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. दो युवतियों ने घर से भागकर समलैंगिक विवाह किया।

  2. चेन्नई में शादी के बाद शेखपुरा कोर्ट में आत्मसमर्पण।

  3. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की, दोनों बालिग हैं।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। घर से भागी दो युवतियां समलैंगिक विवाह करके एक महीने बाद गुरुवार को शेखपुरा के स्थानीय न्यायालय में समर्पण कर दिया। बाद में चेवाड़ा थाना की पुलिस ने न्यायालय पहुंचकर विभिन्न कानूनी प्रक्रिया पूरी की। 

चेवाड़ा के थानाध्यक्ष ने बताया उनका बयान न्यायालय में कराने की कार्यवाही की जा रही है। दोनों युवती एक विशेष समुदाय से हैं। दोनों बालिग हैं। 22 सितंबर को दोनों घर से भागी थीं। इसमें एक चेवाड़ा की और दूसरी भागलपुर की हैं। 

चेन्नई में समलैंगिक विवाह 

बताया गया कि दोनों युवती के परिवार पहले से कोलकाता में रहते हैं और दोनों परिवार के बीच मधुर संबंध है। पारिवारिक मधुरता के कारण इन दोनों युवतियों में भी अच्छी मित्रता थी। 

इसी बीच 22 नवंबर को कोलकाता से भाग गई और वहां से चेन्नई चली गई। दोनों ने अपनी दोस्ती को अटूट बनाने के लिए आपस में समलैंगिक विवाह कर लिया साथ रहने की शपथ ली है।

यह भी पढ़ें- शेखपुरा में 30 हजार रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से हलचल