शेखपुरा में 30 हजार रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से हलचल
पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शेखपुरा के अरियरी प्रखंड में पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शेखपुरा में 30 हजार रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार
HighLights
निगरानी टीम ने पंचायत रोजगार सेवक को पकड़ा।
30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
शेखपुरा के अरियरी प्रखंड में हुई कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में कार्रवाई करते हुए पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) पप्पू कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक की पहचान पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है। वह चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव का निवासी है और अरियरी प्रखंड की हजरतपुर मड़रो पंचायत में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था।
निगरानी टीम की इस कार्रवाई से प्रखंड के सरकारी महकमे में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में आरोपित पंचायत रोजगार सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
हालांकि, रिश्वत की मांग किस काम के एवज में की गई थी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपित से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
