Move to Jagran APP

निहत्थी महिलाओं पर लाठी चलाकर हटाया गया सड़क जाम

निहत्थी महिलाओं पर लाठी चलाकर सड़क जाम हटाया

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 11:26 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 11:26 PM (IST)
निहत्थी महिलाओं पर लाठी चलाकर हटाया गया सड़क जाम
निहत्थी महिलाओं पर लाठी चलाकर हटाया गया सड़क जाम

निहत्थी महिलाओं पर लाठी चलाकर हटाया गया सड़क जाम

loksabha election banner

जासं, शेखपुरा: एक पखवाड़े से पानी नहीं मिलने की समस्या से आजिज महिलाओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस की इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक महिलाएं चोटिल हुई हैं। नगर परिषद से पानी की मांग कर रही इन निहत्थी महिलाओं को पुलिस ने गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर भगाया। शेखपुरा थाने के एसएचओ विनोद राम ने सड़क जाम कर रही महिलाओं पर कार्रवाई की बात स्वीकार की है, मगर पुलिस की लाठी चार्ज से इनकार किया है। बताया कि सड़क जाम कर रही कुछ महिलाओं को उठाकर थाना पर लाया गया है। बता दें शहर के कई हिस्सों में कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। नगर परिषद की इस कार्यशैली को लेकर बुधवार को खांडपर लोगों ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सड़क जाम रखा। जाम हटाने आए कार्यपालक पदाधिकारी की लोगों ने नहीं सुनी। पांच बजे के लगभग बड़ी संख्या में पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचकर अचानक निहत्थी महिलाओं पर लाठी भांजनी शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस की लाठीचार्ज के साथ भगदड़ में गिरने से कई महिलाएं चोटिल हुई है। बताना जरूरी है लगभग सात घंटे चले सड़क जाम में महिलाएं ही सड़क पर डटी रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.