Move to Jagran APP

कृषि बिल के खिलाफ राजद व वाम मोर्चे ने किया प्रदर्शन

शेखपुरा। संसद से पारित कृषि बिल के खिलाफ शुक्रवार को शेखपुरा में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच राजद ने अलग प्रदर्शन करके अपनी ताकत दिखाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:59 PM (IST)
कृषि बिल के खिलाफ राजद व वाम मोर्चे ने किया प्रदर्शन
कृषि बिल के खिलाफ राजद व वाम मोर्चे ने किया प्रदर्शन

शेखपुरा। संसद से पारित कृषि बिल के खिलाफ शुक्रवार को शेखपुरा में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच राजद ने अलग प्रदर्शन करके अपनी ताकत दिखाई। इससे अलग वाम मोर्चा ने शहर में कृषि बिल की शव यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट पर यह विरोध प्रदर्शन आधा घंटे के अंतराल पर दोनों पार्टियों ने अलग-अलग किया।

loksabha election banner

पहले राजद के कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय सम्राट, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष विजय यादव, रामनरेश यादव,शंभू यादव,सनोज रजक, रविजीत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें संसद से पारित कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। राजद के प्रदर्शन के बाद वाम दलों में संयुक्त रूप से कृषि बिल का शव यात्रा निकाला। इसमें सीपीआई,माले तथा सीपीएम से जुड़े नेता शामिल हुए। स्टेशन रोड से निकाली गई शव यात्रा को कलेक्ट्रेट के गेट पर आकर उसे जलाया गया। इसमें सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडे,माले के सचिव विजय कुमार तथा सीपीएम के सचिव बीरबल शर्मा भी शामिल हुए। इसमें एटक के जिला महासचिव अमित शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कृष्णनंदन यादव,कमलेश कुमार मानव, कमलेश प्रसाद,विश्वनाथ प्रसाद,रामकृपाल सिंह,चंद्रभूषण प्रसाद,आनंदी सिंह,नीतीश कुमार भी शामिल हुए। कृषि बिल के खिलाफ शुक्रवार को शेखपुरा में जन अधिकार पार्टी भी सड़क पर उतरी। इसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीद खान,महासचिव शम्स तबरे•ा के साथ कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.