कल पूरे जिले में सीओ-थानेदार का लगेगा संयुक्त जनता दरबार
शेखपुरा। कल 15 सितंबर को समूचे जिले में सीओ और थानेदारों का संयुक्त जनता दरबार लगाया जाएगा। ये जनता
शेखपुरा। कल 15 सितंबर को समूचे जिले में सीओ और थानेदारों का संयुक्त जनता दरबार लगाया जाएगा। ये जनता दरबार अंचल कार्यालय यह थाने पर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने गुरुवार को सभी सीओ और थानों के एसएचओ को सख्त निर्देश दिए। विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि विधि-व्यवस्था के जितने भी मामले आते हैं उसमें 30 फीसद से अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े होते हैं। डीएम ने इसको लेकर सभी सीओ और थानेदारों को शनिवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन करने को कहा। डीएम ने जनता दरबार में आने वाले मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट भेजने को भी कहा है। बैठक में डीएम ने भूमि विवाद को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर थाने के स्तर पर ही भूमि विवाद को सुलझा दिया जाए तो विधि-व्यवस्था से संबंधित मामले काफी हद तक हल हो जाएंगे। डीएम ने कहा कि शनिवार को थाने या अंचलों में लगने वाले जनता दरबार की समीक्षा बाद में जिलास्तर पर की जाएगी।