जिला को सूखा क्षेत्र घोषित कराए बिना चैन से नहीं बैठेगा राजद : सम्राट
शेखपुरा। बारिश के अभाव के कारण किसानों के कलेजों पर सांप लोटने लगा है। और राज्य की नीतीश सरकार चैन
शेखपुरा। बारिश के अभाव के कारण किसानों के कलेजों पर सांप लोटने लगा है। और राज्य की नीतीश सरकार चैन की वंशी बजाने में लगी है। जबतक शेखपुरा जिला सहित पूरे सूबे को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया जाएगा। तब तक राजद चैन से बैठने वाला नहीं है। चाहे जिला मुख्यालय के साथ-साथ विधानसभा तक आन्दोलन क्यों न छेड़ना पड़े। उक्त बातें राजद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पार्टी के प्रांतीय नेता विजय सम्राट ने एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए कही। पार्टी के प्रदेश नेता विजय सम्राट ने कहा कि धान रोपनी का मध्य समय बीतता जा रहा है। लेकिन खेतों में अभी भी दरारें पड़ी हुई है। किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं बिहार सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल किसी भी कीमत पर शांत रहने वाली नही है। धरने को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष विजय यादव ने राज्य की वर्तमान हूकूमत पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सूबे में अफसरशाही इस कदर बेलगाम हो गया कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। धरना में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति ¨सह, पूर्व जिला युवाध्यक्ष शंभू यादव, रजनीश टाईगर, सनोज रजक, रामसागर यादव, दीपक कुमार ¨सह, धनमंती देवी सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे। धरने के उपरान्त अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर पार्टी का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।