जीवित लाडली को देखने के लिए कानून की लक्ष्मण रेखा पार गए लोग
शेखपुरा। मृत लाडली को जीवित देखने की ललक से उसके नैहर वालों को कानून की लक्ष्मण रेखा का तनिक भी ख्या
शेखपुरा। मृत लाडली को जीवित देखने की ललक से उसके नैहर वालों को कानून की लक्ष्मण रेखा का तनिक भी ख्याल न रह सका। भारी वर्षा के दौरान अंगिता के नैहर भदौंसी के लगभग पांच सौ की संख्या में महिला व पुरुष शनिवार को शेखपुरा व्यवहार न्यायालय में अचानक बेझिझक प्रवेश कर गए। न्यायालय में उपस्थित अन्य लोग भी कानून की इस लक्ष्मण रेखा पार करने से हतप्रद दिखे। लोगों में अफरा तफरी मचने लगी। हलांकि न्यायालय कर्मियों द्वारा तत्काल टाउन थाना को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी आनन-फानन में पहुंच गई। पुलिस को न्यायालय में प्रवेश किए गए लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। यहां तक कई लोगों के उपर हल्की लाठियां भी पुलिस को चटकानी पड़ी। फिर भी लोग न्यायालय में ही अंगिता को देखना चाह रहे थे। अंगिता की एक झलक पाने के लिए हो रही भारी वर्षा के बीच भी दूर से लोग आए लोग ललाइत दिख रहे थे। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा कर बाहर निकाला।