शेखपुरा में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिला घर, प्रशासन ने चाबी सौंपकर कराया गृह प्रवेश; CM ने दी बधाई
शेखपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी गईं और नए आवासों के लिए ...और पढ़ें

लाभार्थियों को सौंपी चाबी। फाइल फोटो
HighLights
शेखपुरा में पीएम आवास योजना के तहत चाबियां सौंपी गईं।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े।
5 लाभार्थियों को चाबी, 5 को नए आवास स्वीकृति पत्र।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभूकों को चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया तथा कई को नए आवास के लिए स्वीकृति पत्र सौंपा।
यह कार्यक्रम जिला समाहरणालय के कक्ष में आयोजित हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए।
जिला में जिलाधिकारी शेखर आनंद,उप विकास आयुक्त राकेश कुमार तथा विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को लाभूकों को नए घर की शुभकामना देते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें इसका उपयोग अच्छे से करने तथा साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम ने बताया इस विशेष आयोजन में 5 लाभूकों को नवनिर्मित पीएम आवास की चाबी देकर उन्हें गृह प्रवेश कराया गया तथा 5 नए लाभूकों को स्वीकृति पत्र दिया गया।
मदारी गांव की मीना देवी,देवले की पुष्पलता सिंहा,कारे के मुकेश मिश्रा, चितौरा की सीमा देवी तथा गवय की ईशा भारती को नवनिर्मित आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया।
इसके साथ कारे के पारस ठाकुर,मेहूस के लिल्लू पंडित, कुसुंभा के वीरमणी कुमार,शैला देवी तथा फुलिया देवी को नया आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया जिला में सभी बेघरा तथा भूमिहीन परिवारों को पक्का घर देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर कई बेघर-भूमिहीन परिवारों को बासगीत का पर्चा दिया गया है। आवास योजना के तहत बेघर परिवारों का सर्वेक्षण करके उनकी सूची बनाई जा रही है।
