सीएए के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग
बरबीघा। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे। भारत माता की जय के नारों के साथ जुलूस शहर में भ्रमण किया। जानकारी देते हुए प्रदेश परिषद के सदस्य संजीत प्रभाकर ने बताया कि सीएए एनआरसी का विरोध विपक्ष के लोग जानबूझकर कर रहे हैं। उनके पास और कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो इस कानून का विरोध कर लोगों को गलत जानकारियां देकर भ्रमित कर रहे हैं।
बरबीघा। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे। भारत माता की जय के नारों के साथ जुलूस शहर में भ्रमण किया। जानकारी देते हुए प्रदेश परिषद के सदस्य संजीत प्रभाकर ने बताया कि सीएए, एनआरसी का विरोध विपक्ष के लोग जानबूझकर कर रहे हैं। उनके पास और कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो इस कानून का विरोध कर लोगों को गलत जानकारियां देकर भ्रमित कर रहे हैं। जुलूस में शामिल भाजपा के जिलाध्यक्ष दारो बिद ने आग्रह किया है कि बिना समझे इस कानून के बारे में गलत अफवाह न फैलाएं। यह जुलूस श्रीकृष्ण बाबू प्रतिमा चौक से चलकर थाना चौक, पुरानी शहर, झंडा चौंक होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। युवा नेता गौतम कुमार, संजय वर्णवाल, अजीत कुमार, संजय कुमार, संदीप वैश्कियार, अप्पू स्वर्णकार, बिनोद माथुर शामिल रहे।