Move to Jagran APP

अधिक गर्मी से धान की फसल पर कीड़े का प्रकोप

शेखपुरा। आश्विन माह में आग उगल रहे सूर्य तथा भारी उमस की वजह से आदमी के स्वास्थ्य के साथ धान की फसलों पर भी विपरीत असर पड़ने लगा है। भारी उमस की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं एलर्जी के शिकार हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:07 AM (IST)
अधिक गर्मी से धान की फसल पर कीड़े का प्रकोप

शेखपुरा। आश्विन माह में आग उगल रहे सूर्य तथा भारी उमस की वजह से आदमी के स्वास्थ्य के साथ धान की फसलों पर भी विपरीत असर पड़ने लगा है। भारी उमस की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं एलर्जी के शिकार हो रहे हैं। इधर धान की फसलों में कीड़े गिरने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से धान के पौधे पर भारी मात्रा में कीड़े गिरने की शिकायत मिली है। इस बाबत पुरैना गांव के किसान रामाश्रय प्रसाद ने बताया जहां धान की रोपणी पहले हुई है, वैसी फसलों में धान की बाली निकलने लगी है। इधर गोंसायमढ़ी के कई किसानों ने बताया धान के खेत में पानी की कोई कमी नहीं है। मगर इस भीषण गर्मी की वजह से खेतों के पानी गरम होकर धान के पौधों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे धान के पौधों में जो कन्नी निकल रही है वह गरम पानी में गल रहा है। इस बाबत कृषि विज्ञान केंद्र फरपर के प्रमुख डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया अभी गर्मी तथा ठंडा की वजह से धान के पौधों पर कीड़े गिरते हैं। ऐसे मौसम में कई कई तरह के कीड़े का प्रकोप बढ़ता है। धान की पौधों को इससे बचाने के लिए छिड़काव ही के मात्र उपाय है। अलग-अलग तरह के कीड़ों के लिए अलग-अलग तरह की दवा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.