विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
शेखपुरा : गुरुवार को शेखपुरा में जिला स्तरीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समग्र
शेखपुरा : गुरुवार को शेखपुरा में जिला स्तरीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग ने शेखपुरा के इस्लामियां हाई स्कूल में आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में जिला के विभिन्न उच्च तथा उच्चतर स्कूलों के 60 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने माडल प्रस्तुत करके अपने मन में छिपे वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ सतीश प्रसाद ¨सह ने किया। इस प्रदर्शनी में सात सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगें। जिला स्तर पर इस्लामियां स्कूल के हिमांशु कुमार, प्लस टू स्कूल बरबीघा की जूही कुमारी, टाउन स्कूल बरबीघा के शिवम राम, उच्च विद्यालय हुसैनाबाद की सलोनी कुमारी तथा एसकेआर बरबीघा की श्वेता कुमारी का चयन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए डीपीओ सतीश प्रसाद ¨सह ने कहा कि आज की नई पीढ़ी में विज्ञान और गणित की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना के बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने इस बाबत शिक्षकों से अपील की कि वे विज्ञान और गणित विषयों को रुचिकर बना। उन्होंने कहा कि हाई स्कूलों में प्रवेश से पहले ही छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच पैदा करें,ताकि हाई स्कूल में यह छात्र-छात्रा अपनी सोची को मूर्त रूप दे पाये। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने ए छात्र-छात्राओं को भी विज्ञान एवं गणित की पढ़ाई में मन लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का मामला भी विज्ञान की पढ़ाई से ही जुड़ा हुआ है।