स्वास्थ्य भारत यात्रा के तहत शेखपुरा में कई कार्यक्रम आयोजित
शेखपुरा : स्वास्थ्य भारत यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को कई तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह क
शेखपुरा : स्वास्थ्य भारत यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को कई तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम साईकिल यात्रियों के दल ने किया। इसमें जिला प्रशासन ने अपना समूचा सहयोग दिया। 25 साईकिल यात्रियों का यह दल अगरतल्ला से चलकर शेखपुरा पहुंचा है। यह दल आज मंगलवार को शेखपुरा से पटना के लिए रवाना होगा। इस बाबत डीडीसी निरंजन कुमार झा ने बताया कि अगरतल्ला से साईकिल यात्रियों का यह दल गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को चला था और लगभग दो महीने की यात्रा के बाद रविवार की शाम शेखपुरा पहुंचा था। ये साईकिल यात्री दिल्ली तक जायेंगें। ये साईकिल यात्री स्वास्थ्य भारत कार्यक्रम के तहत लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन करने के लिए समूचे देश में जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सोमवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक रंधीर कुमार सोनी,डीएम योगेंद्र ¨सह,एसपी दयाशंकर,डीडीसी निरंजन कुमार झा,सिविल सर्जन डॉ एमपी ¨सह,सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। इस जागरूकता कार्यक्रम में हेल्दी इंडिया के लिए लोगों को नमक,चीनी तथा तेल कम खाने का आह्वान किया गया। शेखपुरा के टाउन हाल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में साईकिल दल के लोगों ने आम जनता से पौष्टिक तथा सुरक्षित भोजन का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। खाना बनाने,खाना रखने तथा खाना खाने के जगह को सा़फ और स्वच्छ रखने का आह्व्ना किया गया। पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी जांचने का आह्वान किया गया। लोगों से चीनी,तेल और नमक का इस्तेमाल भी कम करने की अपील की गई। भोजन से पहले और शौच के बाद अच्छे तरीके से हाथ की सफाई पर भी जोर दिया गया।