नशे में धुत ई रिक्शा चालक ने मारी ठोकर, हुआ गिरफ्तार
शेखपुरा। शराबबंदीे के बाद भी बरबीघा में शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पाया है। जिससे आए दिन घटनाए
शेखपुरा। शराबबंदीे के बाद भी बरबीघा में शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पाया है। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है। दो अलग-अलग जगहों से दो नशेबाजों को बरबीघा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल, बरबीघा केनरा बैंक के समीप ई-रिक्शा चालक और पुरानी शहर मोहल्ला निवासी फुटूस कुमार ने हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा नेता बरूण कुमार ¨सह को उस समय धक्का मार दिया, जब वे बैंक के समीप सड़क किनारे अपनी बाइक लगाकर खड़े थे। चोट लगने को बाद चालक को नशे की हालत में देखकर उन्होंने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नशे की हालत में चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी तरह सामस गांव के राजेश ¨सह को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।