जिले में मिले नौ नए कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 22
शेखपुरा। जिले में एक साथ शनिवार को 9 पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई। जिला प्रशासन की तरफ से आधिकारिक जानकारी देते हुए एसीएमओ डॉ केएमपी सिंह ने बताया जिले में 9 नए पॉजिटिव केस की रिपोर्ट शनिवार को पटना से आई है। इन सभी के सैंपल 13 मई को भेजे गए थे। इन 9 नए पॉजिटिव में एक महिला तथा शेष आठ पुरुष हैं। इसमें अरियरी प्रखंड के 7 तथा सदर प्रखंड शेखपुरा के 2 हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना संकमितों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

जिले में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने में मात्र 30 घंटे का समय लगा। गुरुवार की रात संख्या 12 थी और शनिवार की सुबह 22 पर पहुंच गई। नए 9 संक्रमितों में 4 सूरत से और 2 हरियाणा से आए हैं। इसके अलावा दिल्ली, मथुरा तथा चेन्नई से आए एक-एक प्रवासी पॉजिटिव मिले हैं। चेन्नई से आया पॉजिटिव युवक पहले से किडनी रोग से ग्रसित है। ये सभी 6 से 12 मई तक अलग-अलग समूहों में जिला से आए हैं। इसमें कई श्रमिक ट्रेन से कुछ बस से और कुछ ट्रक से पहुंचे हैं। सभी पहले से क्वारटाइन सेंटरों में रह रहे थे। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इलाज भी शुरू कर दिया गया है।