बारिश से भीखमपुर में मिट्टी का घर गिरा
शेखपुरा। सदर प्रखंड के भीखमपुर गांव में शनिवार को भरत कुमार का मिट्टी का पुराना मकान गिर गया। घर के सदस्य बाल-बाल बच गये।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:30 AM (IST)
शेखपुरा। सदर प्रखंड के भीखमपुर गांव में शनिवार को भरत कुमार का मिट्टी का पुराना मकान गिर गया। घर के सदस्य बाल-बाल बच गये। हालांकि कुछ को हल्की चोट लगी। इस बाबत परिवार के लोगों ने बताया कि यह हादसा शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे हुआ। दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से मिट्टी का पुराना घर शनिवार की सुबह अचानक धरासाई हो गया। उस वक्त सभी लोग घर में सोए हुए थे। अचानक घर भरभरा कर गिर गया। आवाज सुनकर घर से निकल कर भागने लगे। इसी क्रम में कुछ को हल्की चोट भी आई। इधर गवय पंचायत के मुखिया ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील सीओ से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें