Move to Jagran APP

लापता किसान का शव 15 घंटे बाद कुएं से मिला

शेखपुरा। लगता है जिले में असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ पूरी तरह से समाप्त हो गया है। तभी तो हत्या का एक मामला सुलझ नहीं पाता है और दूसरी घटना हो जाती है। नया मामला जिले के करंडे थाने के छठीयारा गांव में 36 साल के किसान अशोक महतो की हत्या कर देने का है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST)
लापता किसान का शव 15 घंटे बाद कुएं से मिला

शेखपुरा। लगता है जिले में असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ पूरी तरह से समाप्त हो गया है। तभी तो हत्या का एक मामला सुलझ नहीं पाता है और दूसरी घटना हो जाती है। नया मामला जिले के करंडे थाने के छठीयारा गांव में 36 साल के किसान अशोक महतो की हत्या कर देने का है। अशोक शुक्रवार की दोपहर बाद से लापता थे। अगले दिन शनिवार को लगभग 15 घंटे के बाद अशोक का शव गांव से दूर बधार में एक सूखे कुआं से बरामद किया गया।

loksabha election banner

मृतक की छोटे भाई दलेंद्र महतो ने बताया कि हत्यारों ने निर्ममता से अशोक की हत्या करने के बाद बधार में सूखे कुएं में फेंक दिया था। उनकी गर्दन पूरी तरह से टूटी हुई मिली है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद अशोक अपनी पत्नी के साथ नदी पार खंधा में धान की रोपनी करके घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में पत्नी को घर भेजकर खुद मोरी (धान के बिचड़ा) के खेत चले गए। देर शाम तक अशोक घर नहीं लौटे तब परिवार के लोग उन्हें खोजने निकले। रात भर उनका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लोग फिर उनकी खोज करने लगे। तब मोरी के खेत से दो सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित एक सूखे कुएं में अशोक का शव मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अशोक के तीन बच्चे हैं। हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका व्यक्त की जा रही है।

एक ही रात घर के आगे लगी तीन बाइकों की चोरी

शुक्रवार रात नगर क्षेत्र से घर के आगे लगी तीन बाइकों को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। बाइक की चोरी सकलदेव नगर निवासी शिक्षक विनय कुमार के घर के आगे से एवं दो बाइक जीआइपी स्कूल के सामने स्थित घर के आगे से किया गया। सकलदेव नगर मोहल्ला से चोरी हुई अपाचे बाइक की प्राथमिकी मिशन ओपी में दर्ज कराई गई है। जबकि स्कूल के पास से चोरी हुए बाइक के सम्बंध में बाइक मालिक पाची गांव निवासी राजा दास एवं महारानी बस संचालक बब्लू सिंह ने बताया की दोनों एक ही मकान में किराया पर रहते हैं एवं रात को अपनी अपाचे एवं ग्लैमर बाइक को घर के आगे लगाते थे। जिसे चोर चुरा कर ले गए।

घटना को लेकर बरबीघा थाने में आवेदन दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा विद्यालय में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। बता दें की एक पखवारे तक शांत बैठने के बाद चोरों के द्वारा फिर से पुलिस को चैलेंज करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। एक ही रात में तीन बाइक चुराकर चोरों ने बाइक मालिकों में हड़कंप मचा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.