Move to Jagran APP

Ashok Chowdhary: मंत्री अशोक चौधरी बोले- छुआछूत की वजह से अनुसूचित जाति के लोगों ने मुस्लिम धर्म अपनाया

अशोक चौधरी ने कहा कि वह (विजय सिन्हा) बहुत गंभीर व्यक्ति नहीं हैं। यूपी में तीन दिन से बिजली नहीं है और वे बुलडोजर की बात कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि बिहार में जब भी कोई अनुमंडल बनेगा तो पहला नाम बरबीघा का होगा।

By Arun SathiEdited By: Yogesh SahuPublished: Mon, 20 Mar 2023 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 12:25 AM (IST)
Ashok Chowdhary: मंत्री अशोक चौधरी बोले- छुआछूत की वजह से अनुसूचित जाति के लोगों ने मुस्लिम धर्म अपनाया
Ashok Chowdhary: मंत्री अशोक चौधरी बोले- छुआछूत की वजह से अनुसूचित जाति के लोगों ने मुस्लिम धर्म अपनाया

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुगलों के शासन काल में जब छुआछूत अपनी पराकाष्ठा पर था, उस समय में अनुसूचित जाति के लोगों ने मुस्लिम धर्म स्वीकार किया।

loksabha election banner

लंबे समय से हमारा समाज छुआछूत का दंश झेल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आह्वान पर बहुत सारे अनुसूचित जाति के लोगों ने बुद्ध धर्म को अपनाया।

उन्होंने रविवार को कहा कि 90 प्रतिशत लोग मतांतरण के बाद मुस्लिम बने हैं। यह लोग कोई अफगानिस्तान से नहीं आए थे।

मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सिन्हा ने कहा है कि बीजेपी की सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 

इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह (विजय सिन्हा) बहुत गंभीर व्यक्ति नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से बिजली नहीं है और वे बुलडोजर की बात कर रहे हैं।

स्थानीय मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में जब भी कोई अनुमंडल बनेगा तो पहला नाम बरबीघा का होगा।

बरबीघा के नहर में पानी नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री से उनकी बातचीत हुई है। पूरी तैयारी कर ली गई है।

मंत्री अशोक चौधरी को वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह के द्वारा पइन में पानी नहीं आने की समस्या का ज्ञापन दिया गया। मौके पर शंभू यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, कारू सिंह, सुधीर सिंह, हरिशंकर, जदयू अनुसूचित सेल के जिला अध्यक्ष असर्फी मांझी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.