Move to Jagran APP

त्याग और बलिदान के संदेश के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

शेखपुरा। बुधवार को मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाया गया। मुसलमान भाइयों ने

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 05:10 PM (IST)
त्याग और बलिदान के संदेश के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

शेखपुरा। बुधवार को मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाया गया। मुसलमान भाइयों ने परोपकार के लिए त्याग और बलिदान के महत्व को याद किया। ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष तकरीरों का भी आयोजन किया गया। इन विशेष तकरीरों में मानवता को सबसे बड़ा मजहब बताया गया। ईद-उल-अजहा को लेकर मस्जिदों के पास तथा मुस्लिम टोलों व गांवों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किया गया था। समाचार लिखे जाने तक ईद-उल-अजहा को लेकर समूचे जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रहने की जानकारी दी गई है। लोगों ने त्याग और बलिदान के इस त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाया। लोगों ने मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामना भी दी। जिला मुख्यालय शेखपुरा के तरछा,बड़ी दरगाह,जमालपुर बीघा, कमासी, शकुनत, अहियापुर, बंगलापर, एकसारी, चड़ीहारी, जमुआरा के अलावा हुसैनाबाद, ककड़ार, अरियरी, चोढदरगाह, चोरबर, रामपुर, वाजिदपुर, चरुआवां आदि गांवों में भी परंपरागत तरीके से ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गयो। ईद-उल-अजहा को लेकर छोटे बच्चों तथा किशोरों में अधिक उत्साह देखा गया। बच्चे तथा किशोर रंग-बिरंगे परिधान धारण कर दिन भर मस्ती में एक दूसरे के घर घूमते रहे। त्याग और बलिदान के इस त्योहार पर मुसलमानों ने अपने ¨हदू भाइयों और मित्रों को सेवई खिलाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.