जिप की विशेष बैठक को कलेक्ट्रेट परिसर में सख्त थी सुरक्षा व्यवस्था
शेखपुरा। अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के लिए जिला परिषद् की विशेष बैठक में सुरक्षा की सख्त व्यवस्थ
शेखपुरा। अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के लिए जिला परिषद् की विशेष बैठक में सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई थी। इस बैठक के लिए समूचे कलेक्ट्रेट परिसर को अभेद किला बना दिया गया था। कई मजिस्ट्रेट तथा भारी संख्या में पुलिस को लगाया गया था। कलेक्ट्रेट परिसर में नीचे के साथ सभा कक्ष के बाहर भी पुलिस और मजिस्ट्रेट को लगाया गया था। जिला परिषद् की विशेष बैठक शुरू होने के पहले से समूचे कलेक्ट्रेट परिसर को दूसरे लोगों से खाली करा दिया गया और बिना अनुमति किसी के भी घुसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के साथ ही कलेक्ट्रेट भवन के गेट पर भी मजिस्ट्रेट के सतह पुलिस को तैनात करके लोगों की आवा-जाही रोक दी गई। इसके बाद सभाकक्ष के बाहर भी मजिस्ट्रेट और पुलिस को लगाया गया। जिला परिषद् अध्यक्ष के साथ आये उनके समर्थकों को भी परिसर से बाहर कर दिया। साथ ही परिसर में किसी तरह की नारेबाजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई विशेष बैठक और मत विभाजन की समूची प्रक्रिया दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक चली। इसके बाद स्वत: विशेष सुरक्षा व्यवस्था हटा लिया गया। इस सख्त सुरक्षा व्यवस्था में पत्रकारों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक या प्रतिबंध नहीं था।