तीन राज्यों से भाजपा की विदाई किसानों के लिए शुभ संकेत : जितेंद्र
शेखपुरा। एनडीए से अलग हुई रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पार्टी प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ने कहा है कि
शेखपुरा। एनडीए से अलग हुई रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पार्टी प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ने कहा है कि ¨हदी पट्टी के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम भविष्य में देश के करोड़ों किसानों के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश,राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ से किस दल की विदाई हुई और किसको ¨सहासन मिला। यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना यह कि इन राज्यों के किसानों ने कृषि को राजनीतिक और चुनावी मुद्दा बनाने में सोलह आने सफल हो गये। रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ता ने शुक्रवार को शेखपुरा में मिडिया से बात करते हुए कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा तथा कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के लिए अल्टीमेटम है। यह अल्टीमेटम इस बात को लेकर अब किसानों और खेती की उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दलों को सबक सीखने के लिए देश के किसान एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ¨हदी पट्टी के इन तीन राज्यों में सत्ता से भाजपा कि विदाई में कहीं न कहीं सरकार के प्रति किसानों की नाराजगी भी एक बड़ा फैक्टर है। रालोसपा के एनडीए से अलग होने के कारणों पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार में रहकर भी किसानों के हितों और न्यायिक व्यवस्था के लोकतांत्रिकरण की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में लोकतांत्रिकरण के बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट पर मुट्ठी भर परिवार का कब्•ा है। हमारी पार्टी इस व्यवस्था को ़खत्म करने की आवाज उठाती रही है, जो भाजपा को नागवार लग रहा था। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में जजों की बहाली के लिए संघ लोक सेवा आयोग की तरह न्यायिक सेवा आयोग का गठन हो,ताकि प्रतिभा संपन्न गरीब का बेटा भी जज बन सके।