विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Jul 2019 09:50 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 06:31 AM (IST)

आज शेखपुरा जिला अपने स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। आज से ठीक 25 साल पहले 31 जुलाई 1994 को शेखपुरा जो जिला का दर्जा दिया गया था।

जिला स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह
जिला स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह

शेखपुरा । आज शेखपुरा जिला अपने स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। आज से ठीक 25 साल पहले 31 जुलाई 1994 को शेखपुरा जो जिला का दर्जा दिया गया था। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने शेखपुरा में भव्य समारोह के बीच इसका उद्घाटन किया था। तब शेखपुरा के विधायक राजो सिंह थे। शेखपुरा को जिला का दर्जा दिलाने में राजो सिंह की बड़ी भूमिका थी। मगर आज 25 साल बाद शेखपुरा से लेकर पटना तक की पूरी राजनीति उलट चुकी है। आज जिला के स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह आयोजित करने को जिला प्रशासन ने भव्य तैयारी की है। मुख्य समारोह शेखपुरा के परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह का उद्घाटन राज्य सरकार के वरीय मंत्री श्रवण कुमार करेंगे। कुमार शेखपुरा जिला के प्रभारी मंत्री भी हैं। स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को लेकर क्षेत्र के दोनों सांसदों तथा दोनों विधायक के साथ जिला संबंध रखने वाले सभी विधान पार्षद को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्य समारोह में पिछले 25 वर्षों के दौरान जिला के विकास को दर्शाने वाला विभिन्न विभागों का स्टाल भी लगाया गया है। मुख्य समारोह को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। स्थापना दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को डीएम इनायत खान ने अपने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों को फाइनल टच दिया। इस दौरान डीएम ने समारोह स्थल का भी खुद जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।