विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद राजो सिंह

By JagranEdited By:
Published: Wed, 09 Sep 2020 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:07 AM (IST)

शेखपुरा। बुधवार को शेखपुरा में पुराने कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद स्व राजो सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर ...और पढ़ें

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद राजो सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद राजो सिंह

शेखपुरा। बुधवार को शेखपुरा में पुराने कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद स्व राजो सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर कांग्रेस जिला कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेसी नेताओं के साथ भाजपा और रालोसपा के नेताओं ने भी भाग लिया व श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुंदर सहनी ने की। इसमें कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेश यादव, शिवशंकर प्रसाद, गंगा कुमार यादव, दिनेश कुमार, डॉ सत्यनारायण सिंह, प्रो सुरेंद्र सिंह, प्रो अजय, अर्जुन सिंह, रामचरित्र राम, प्रो सकील, पूर्व मुखिया नवीन कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के गौरव कुमार, रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश सचिव विपिन चौरसिया आदि भी शामिल हुए। वहीं, बरबीघा विधानसभा से कांग्रेस नेता एवं तेउस निवासी मुकेश सिंह ने कहा कि राजो बाबू राजनीति के अपराजेय योद्धा थे। उनके योगदान को लोग आज भी याद करते है।

राजो सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए राजद नेता विजय सम्राट भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में लगी राजो सिंह की मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धा अर्पित किया। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने राजो सिंह के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने राजो सिंह को शेखपुरा का निर्माता बताया। गौरतलब है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद राजो की हत्या नौ सितंबर 2005 को शेखपुरा के कांग्रेस कार्यालय में गोली मारकर कर दी गई थी।