युवक को गोली मारी, बदले में महिला के साथ की मारपीट
शेखपुरा। जिला के कसार थाना के सुमका गांव में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बदले में जख्मी
शेखपुरा। जिला के कसार थाना के सुमका गांव में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बदले में जख्मी युवक के समर्थकों ने विरोधी पक्ष के घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट करके उसे भी जख्मी कर दिया गया। गोली से जख्मी युवक राहुल कुमार को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इधर मारपीट में जख्मी महिला गुड़िया कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यहां बता दें कि गोली से युवक के जख्मी होने की इस घटना को लोग यहां पिछले ढाई साल से दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ढाई साल पहले पंचायत चुनाव के दिन यहां एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के कुछ महीने बाद इसी साल एक अन्य युवक की भी हत्या कर दी गई। फिर रविवार को हुई ताजा ¨हसक घटना को लोग फिर उसी दोनों पुराने मामले से जोड़ा जा रहा है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह सुमका गांव में युवक राहुल चौधरी को पैर में गोली लगी है। राहुल को लगी गोली भी पुलिस के लिए नया संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे ही सुमका गांव में यह घटना घटी। रविवार को हुई इस ता•ाी ¨हसक घटना के बाद सुमका गांव में दो गुटों के बीच फिर से नया तनाव उत्पन्न हो गया है। रविवार को हुई इन दोनों ¨हसक घटनाओं को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।