बिना मास्क बूथ पर पहुंचे तो भरना होगा जुर्माना
शेखपुरा। कोरोना काल में हो रहे विधान सभा चुनाव में कर्मियों के साथ आम मतदाता को भी संक्रमण से बचाने का उपाय किया जा रहा है। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किये गये हैं।
शेखपुरा। कोरोना काल में हो रहे विधान सभा चुनाव में कर्मियों के साथ आम मतदाता को भी संक्रमण से बचाने का उपाय किया जा रहा है। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किये गये हैं। इसमें मतदाता तथा मतदान कर्मियों के लिए सैनिटाइजर तथा हैंड ग्लव्स भी उपलब्ध कराया जायेगा। चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों के लिए अलग से कोविड कोषांग भी गठित किया गया है। मतदान के एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइ•ा किया जायेगा। चुनाव से जुड़े अधिकारी ने बताया मतदान के दिन मतदान केंद्र पर हर मतदाता को हैंड सैनिटाइजर तथा हैंड ग्लव्स उपलब्ध कराया जायेगा। मगर मतदाता को मुंह पर अपना मास्क लगाकर आना होगा। बिना मास्क के वोट देने आए तो वहीं मतदाता से 50 रुपया का जुर्माना वसूल किया जायेगा। बूथ पर सैनिटाइजर से हाथ धोये तथा ग्लव्स लगाये बिना मतदाता को मतदान केंद्र के भीतर इंट्री नहीं मिलेगी।
मतदान के बाद वहीं पर हैंड ग्लव्स ले लिया जायेगा। बाद में इसको स्वास्थ्य विभाग के कर्मी नष्ट करेंगे। इस बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कोविड-19 को लेकर हर मतदान केंद्र पर अलग से एक हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। यहां मतदान से पहले हर मतदाता की थर्मल स्क्रीनिग की जायेगी। 15 मिनट के अंतराल में लगातार दो बार मतदाता के शरीर का तापमान 100.4 डिग्री से अधिक होने पर उन्हें आम वोटरों के साथ मतदान करने नहीं दिया जायेगा। ऐसे वोटरों को मतदान के अंतिम एक घंटे 5 से 6 बजे तक मतदान कराया जायेगा। हेल्प डेस्क पर अलग से स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जायेगा।