पानी निकास के विवाद में दलित महिलाओं से मारपीट
शेखपुरा शहरी क्षेत्र के महादेव नगर की दलित महिलाओं ने जान-माल तथा इज्जत की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत महिलाओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर आकर एसपी को सामूहिक आवेदन दिया है। महिलाओं के साथ कई पुरुष भी शामिल थे।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा:शेखपुरा शहरी क्षेत्र के महादेव नगर की दलित महिलाओं ने जान-माल तथा इज्जत की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत महिलाओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर आकर एसपी को सामूहिक आवेदन दिया है। महिलाओं के साथ कई पुरुष भी शामिल थे। महिलाओं ने आरोप लगाया मोहल्ले के एक खास जाति के दबंग लोग पिछले तीन-चार दिनों से मारपीट तथा गाली-गलौज कर रहे हैं। यह विवाद घर का पानी गिराने को लेकर है। पीड़ित महिलाओं ललिता देवी,रेणु देवी,रंजू देवी,उमेश प्रसाद,संजय राम ने बताया पहले कई घरों का पानी जिस जमीन पर होकर बहता था वह जमीन कई महादलित लोगों की पुश्तैनी है। अब लोग अपनी जमीन पर घर का निर्माण करा रहे हैं। घर बनने के बाद भी दबंग लोग इसी जमीन पर घरों का पानी गिराना चाहते हैं। इसी के विवाद में दबंगों में दलित समाज की महिलाओं के साथ मारपीट की है। एसपी को सामूहिक आवेदन देने आये लोगों ने बताया निजी जमीन पर पानी गिराने से मना करने पर दबंग लोग गाली-गलौज करते हैं। दबंगों ने दलितों के रास्ते को भी बंद कर दिया है।