घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
शेखपुरा। चेवाड़ा बेलदरिया में एक घर में घुसकर अकेली महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर बदमाश
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 06:12 PM (IST)
शेखपुरा। चेवाड़ा बेलदरिया में एक घर में घुसकर अकेली महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर बदमाश ने महिला के साथ मारपीट करने के साथ उसके कान की बाली भी छीन ली। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने गांव के ही किशोरी केवट को नामजद अभियुक्त बनाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि यह पीड़ित महिला अपने घर में अकेली थी। तब कथित रूप से किशोरी केवट घर में घुस गया और उक्त महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें